नेशनल चैम्बर:शास्त्रीपुरम में जलाशय बनाये जाने पर हुई सकारात्मक कार्यवाही

मंडलायुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण से मांगी जानकारी।

नगला रामबल में खत्ताघर का होगा सौन्दर्यीकरण।

 चैम्बर की मांग पत्र पर मंडलायुक्त महोदय ने नगर निगम से मांगी रिपोर्ट।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: ज्ञातव्य हो कि नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यूपी, आगरा द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य भी समय-समय पर जोर शोर से उठाये जाते रहे हैं। इस वर्ष रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वृक्षारोपण प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खण्डेलवाल द्वारा जल संरक्षण हेतु सिकन्दरा रजवाह जिसकी टेल शास्त्रीपुरम पर है। जल के व्यर्थ में बहने को रोकने के लिए जलाषय बनाने व नगला रामबल में खत्ताघर के सौन्दर्यीकरण के विशयों को बड़े ही जोर शोर से उठाया गया।

जनसम्पर्क एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि जल संरक्षण के सम्बन्ध में नेशनल चैम्बर ने शास्त्रीपुरम में जहां सिकन्दरा रजवाह की टेल है और यहां निरंतर नहरी जल आता रहता है। जिसे नगर निगम द्वारा पम्प सैट लगाकर जेनरेटर से नाली में डाला जाता है। इस पानी को व्यर्थ रोकने के लिए चैम्बर नेशनल सुझाव दिया था कि इस स्थान को जलाशय के रूप में विकसित किया जाये। जिससे एक ओर तो नगर निगम द्वारा किये जा रहे व्यय पर रोक लगेगी। वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण से भूगर्भ जलस्तर  में वृद्धि होगी।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि इन विषयों  को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया। जिसे मंडलायुक्त महोदय ने आगरा विकास प्राधिकरण एवं नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र द्वारा निर्देशित किया है।

प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि नगला रामबल में खत्ताघर के सौंदर्यीकरण हेतु चैम्बर का प्रतिनिधि मंडल मेयर महोदया से भी मिला था। नगला रामबल खत्ताघर के सौंदर्यीकरण हेतु नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सर्वे कर अनुमानित लागत मूल्य की रिपोर्ट नगर निगम को प्रेषित कर दी है। मंडलायुक्त महोदया द्वारा जानकारी मांगी गई है। हमें आशा है कि नगला रामबल का शीघ्र सौंदर्यीकरण होगा।