सिक्ख समाज के धार्मिक निशान (खंडा) के प्रिंट वाली अंडर गारमेंट्स बाजार मे बिकने पर रोष

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: देश के अमन चैन को खराब करने एवं सिक्ख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए खंडा निशान वाले अंडर गारमेंट्स की बिक्री पर सिक्ख समाज ने  रोषव्यक्त किया है।दिल्ली के बाद अब आगरा मे भी बिक रहे यह निशान वाले अंग वस्त्र, कल दिल्ली मे दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह जी  ने भी इस प्रकरण पर अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह ,गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी,अशोक अरोरा एवं सिक्ख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने 

धार्मिक चिन्ह के गलत इस्तेमाल पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अंडर गारमेंट्स पर दिल्ली के चंद व्यापारियों द्वारा जिन लोगों के पास भी इस तरह के गारमेंट्स है जिस पर धार्मिक चिन्ह छपवाए गए हैं, उनसे अनुरोध किया है कि वह सभी अपने गारमेंट्स गुरुद्वारा माईथान में दे दें। इस नीचता पूर्ण हरकत पर दिल्ली में व्यापारी मैन्युफैक्चरर्स व दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है और भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में किसी भी धार्मिक चिन्ह के साथ छेड़खानी या खिलवाड़ करने की कोशिश की गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 आज आगरा मे जामा मस्जिद के पास आगरा के सिक्ख समाज के सतपाल बिंद्रा एवं जसविंदर सिंह ने 127 पीस लेकर गुरुद्वारा माईथान पर जमा करवा दिए। दूकानदार ने इसे दिल्ली से खरीदना बताया है।

रिपोर्ट- असलम सलीमी।