युवा अलवी वैल.सोसाइटी ने किया नव - नियुक्त"आप"माइनॉरिटी विंग महानगर अध्यक्ष आगरा का इस्तकबाल

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 22 फरवरी, प्रदेश कैंप कार्यालय कमाल खां, जगनेर रोड आगरा पर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी जी की मौजूदगी में नवनियुक्त आम आदमी पार्टी की माइनॉरिटी विंग के महानगर अध्यक्ष आगरा भाई शाहिद हुसैन अलवी का युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी की जानिब से फूल माला व साफा पहनाकर जोरदार इस्तकबाल कर मुबारकबाद दी,साथ ही उनके बेहतर मुस्तकबिल की दुआ की। 

इस मौके पर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अनुशासन समिति के सदस्य शहजाद अलवी, प्रदेश प्रवक्ता सद्दाम अलवी, प्रदेश प्रचार मंत्री आरिफ अलवी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नासिर अलवी,महानगर संगठन मंत्री युनुस अलवी, महानगर सचिव डा. इमामुद्दीन अलवी, महानगर सचिव शानू अलवी, छावनी विधानसभा उपाध्यक्ष अकरम अलवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमजान अलवी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य सत्तार अलवी, न‌ईम अलवी, वाहिद अलवी आदि मौजूद रहे।