डीवीवीएनएल के प्रबंधक निदेशक से मिला आगरा मंडल व्यापार संगठन का प्रतिनिधि मंडल



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितेश कुमार जी (आईएएस) से महामंत्री  त्रिलोक चंद शर्मा के नेतृत्व में मिला।

संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने टोरेंट पावर और डीवीवीएनएल द्वारा भेजे जा रहे पुराने बकायों के नोटिस के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इससे विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न-शोषण हो रहा है। इस तरह के विद्युत बिल भेजे जाने से उपभोक्ता काफी भयभीत है क्योंकि यह काफी पुराने बकाये हैं। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह जो बिल भेजे जा रहे हैं पूर्ण रूप से अनाधिकृत हैं। इस पर प्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होगा और ना ही उनसे नाजायज पैसा लिया जाएगा। अगर किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत है तो अपना पक्ष हमारे समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी की शीघ्र हमारे द्वारा आगरा फोर्ट पर एक कैंप लगाया जा रहा है, फिर भी अगर किसी की कोई सुनवाई नहीं होती है वह हमसे मिले।

आगरा मंडल व्यापार संगठन विद्युत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रयाग तिवारी ने कहा है कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह हमसे मिले हम आपका पक्ष विभाग तक पहुंचएगे।

संगठन के महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा ने इस सम्बंध में कहा कि आगरा मंडल व्यापार संगठन विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के त्रिलोक चंद शर्मा महामंत्री, प्रयाग तिवारी चैयरमैन विद्युत प्रकोष्ठ, प्रदीप लूथरा डिप्टी चेयरमैन विद्युत प्रकोष्ठ, उमेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।