मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ.सुबोध कुमार गुप्ता सहित 11 महानुभावों को मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड

 


अफलातून आगरा फाउंडेशन इस बार भी एक पहल के साथ फादर्स डे पर करेगा सर्वश्रेष्ठ पिताओं को नमन

देहदानी डॉ.राम अवतार शर्मा को मरणोपरांत मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड

होटल पूनम प्लाजा में समाजसेवी आयोंजकों ने पोस्टर जारी कर चयनित सर्वश्रेष्ठ पिताओं के नाम किए घोषित

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। डाबर शूज एवं पार्क एक्सपोर्ट्स के सहयोग से अफलातून आगरा फाउंडेशन द्वारा एक पहल के साथ बेस्ट फादर अवार्ड-2025 सीजन-4 का आयोजन 15 जून,रविवार को दोपहर 3:30 बजे से खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में किया जाएगा।

सोमवार को न्यू आगरा स्थित होटल पूनम प्लाजा में समाजसेवी आयोजकों सँग निर्णायक मंडल ने इस बार सम्मानित किए जाने वाले 11 फादर्स के नामों की घोषणा करते हुए समारोह का पोस्टर जारी किया। 

 मुख्य संरक्षक और आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक राजकुमार उप्पल ने बताया कि इस बार देहदानी और प्रमुख समाजसेवी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा जी को मरणोपरांत बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। 

 साथ ही,मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ.सुबोध कुमार गुप्ता,नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, डॉ.सुशील गुप्ता, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ.मुकेश गोयल,महेश मित्तल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थी लाल यादव और डॉ. जेपी गुरबख्शानी सहित 11 महानुभावों को बेस्ट फादर अवार्ड दिया जाएगा।

 मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डाबर अध्यक्षता करेंगे। पार्क एक्सपोर्ट्स के एमडी नजीर अहमद और लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

मुख्य संरक्षक महेश शर्मा,संयोजक राजकुमार उप्पल,मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता,संरक्षक डॉ.राहुल राज,समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुधीर भोजवानी,डॉ.संजीव नेहरू, श्रीमती शीतल उप्पल,निर्णायक मंडल में शामिल अनिल जैन और श्रीमती शीतल अग्रवाल भी पोस्टर विमोचन के दौरान शामिल रहीं।