ताज व्यू अपार्टमेंट में हषोल्लास से मनाया'हरियाली तीज'उत्सव



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। शनिवार शाम जमुना किनारे स्थित ताज व्यू अपार्टमेंट में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया,जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। फिर महिलाओं ने गेम्स खेले। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से समाँ बाँधा। सभी सखियों ने एक दूसरे को झूला झुलाया। आयुषी गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। ताज व्यू अपार्टमेंट में शनिवार को तीज उत्सव की रौनक देर रात तक छाई रही।

उत्सव में निशा पालीवाल, छाया गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति जैन, ललिता गोयल और मीनाक्षी बंसल सहित समस्त ताज व्यू एपार्टमेंट  की महिलाओं का पूरा सहयोग रहा।