रिवर कनेक्ट अभियान के सदस्यों ने बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे घोर अत्याचार का किया विरोध



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 25 दिसम्बर,रिवर कनेक्ट अभियान के सदस्यों ने बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे घोर अत्याचार का विरोध किया। निर्दोष दीपू दास जी की निर्मम हत्या और मोब लिंचिंग के विरुद्ध रोष प्रकट किया। 1971 मे जिस पूर्वी पाकिस्तान को इस्लामिक बर्बरता और अत्याचार से हमने छुटकारा दिलाने हेतु बांग्लादेश के निर्माण मे सहयोग किया था,आज वही देश इस्लामिक बर्बरता की सारी हदें पार कर रहा है।

ऐसे मे रिवर कनेक्ट के सभी सदस्यों का मत है कि भारत सरकार तत्काल कठोर कदम उठाये तथा इस बर्बरता का सैन्य दमन करे, हमारी सरकार से मांग है कि तत्काल सैन्य कार्यवाही कर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोके एवं इस देश मे लोकतंत्र की बहाली सुनिश्चित करे। विरोध प्रदर्शन में डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, महंत नंदन श्रोत्रिय, चतुर्भुज तिवारी, मुकेश चौधरी,मनोज गुप्ता ,अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।