गायों की सेवा कर,उन्हें उढ़ाए कम्बल



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग राजपुर स्थित श्री गंगा गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना कर गायों को कंबल उढाए गए। गौ सेवक अंतः कृष्ण दास महाराज ने गायों को कंबल उढाने के बाद कहा गौ सेवा के करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। गौ संवर्धन के लिए सभी को गाय पालना चाहिए। आज गायों की हालत खराब है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी गायों को खुले ना छोड़े जिससे वे गंदा कचरा खाने से बच सकें। 

बृज की रज सरोवर वन उपवन व बृज जन पूजनीय है। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गौ सेवा निरंतर जारी रहेगी।गौशाला के श्री राम किंकर दास महाराज ने कहा कि गायों की सेवा के लिए सभी को आगे आकर ऐसी सेवा में भाग लेना चाहिए।

केसरिया हिंदू वाहिनी के पूर्व ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवता वास करते हैं। ये हमारी मान सम्मान व स्वाभिमान है। इससे समझौता नहीं किया जाएगा।  गौ सेवा से लोग विमुख हो रहे हैं। लोगों में जन जागरूकता से ही गायों की रक्षा संभव है।इस दौरान महेश शर्मा, राधाबल्लभ पुरोहित,शाहूकार शर्मा,राधिका दीदी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : पं.उत्तम शर्मा