हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : बृज विहार कोलोनी,गजाधन धाम,केन्द्रीय हिन्दी संस्थान रोड निवासी सुन्दर लाल जी (77) सुपुत्र रामजीलाल निवासी का कल देर रात लगभग 12:30 बजे निधन हो जाने पर परिवारीजनों ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल से देहदान प्रक्रिया पूरी कराने को सम्पर्क किया। उन्होंने उनका नेत्रदान कराने की भी सलाह दी। रात्रि में ही एस एन के डाक्टर्स टीम एवं ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से सुन्दर लाल जी का बजाजा कमेटी द्वारा नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
सुन्दर लाल जी की इच्छानुसार देहदान के लिए उनका पार्थिव शरीर शनिवार को बजाजा कमेटी की गाड़ी से उनके निवास से एस एन लाया गया। एनाटॅमी विभागाध्यक्ष डा.अंजली को पार्थिव शरीर सौप दिया गया। देहदानी सुन्दरलाल वीर बहादुर,पूर्वाचल यूनिवर्सिटी,जौनपुर से वाईस चांसलर पद से रिटायर थे। मौजूद डाक्टरों ने पढ़ाई के लिए मृत शरीर की आवश्यकता को समझाते हुए देहदान को पुण्य कार्य बताया।
अध्यक्ष अनिल जिंदल ने देहदान के लिए परिवार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर देहदानी के पुत्र डाक्टर अंजने तक्षक पुत्री डाक्टर स्वभा तक्षक,डा.अभय गुप्ता, संजय चौधरी सहित परिवार के लोग तथा बजाजा कमेटी के उपाध्यक्ष विशनू गर्ग,महासचिव राजीव अग्रवाल,मंत्री प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे। सूत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'


