-अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपनी व्यस्तता के चलते कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का किया था अनुरोध।
हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
श्री कृष्ण लीला समिति की वर्ष 2022 की प्रथम आम सभा दिनांक 9/8/2022 दिन मंगलवार को महिला उत्थान समिति G-207, कमला नगर पर आहूत की गई।
श्रीकृष्ण लीला की बैठक में महामंत्री विजय रोहतगी द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और सभी को अवगत कराया कि कोरोना के कारण दो साल से लीला का मंचन नहीं हो पाया। परन्तु पिछले वर्ष कुछ कार्यक्रम गौशाला स्थित मंदिर मे आयोजित किए गए। गोवर्धन पूजा और अन्न कूट का आयोजन हुआ, लट्ठमार होली, दीप नृत्य, दीपोत्सव भी आयोजित हुआ। गोपाष्टमी भी मनाई गई।लेकिन सवारी-झाकियां नहीं निकल सकीं।
इस वर्ष विधिवत श्रीराम शर्मा निवाई जी ,वृंदावन वालों के निर्देशन मे गौशाला प्रांगण में भव्य श्रीकृष्ण लीला होगी।
बैठक मे पिछले 5 वर्ष से अध्यक्ष पद की भूमिका निभा रहे मनीष अग्रवाल ने अपनी इस वर्ष व्यस्तता के चलते एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया। समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र मित्तल ने मदन गर्ग के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया, और यह भी तय किया गया कि पूर्व की भांति महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लीला संयोजक अपने पद पर बने रहेंगे।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष उनकी व्यस्तता के चलते मदन गर्ग, जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएंगे। ऐसा हमे पूर्ण विश्वास है।
मदन गर्ग इससे पहले विभिन्न संस्थाओ से जुड़े रहे हैं। वे आगरा विकास प्राधिकरण के सदस्य भी रहे हैं।
मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष के लिए द्वारिका पुरी सजाने के लिए कई लोग रुचि दिखा रहे हैं।स्थल का चयन शीघ्र किया जाएगा।
बैठक मे मनीष अग्रवाल, सुरेंद्र मित्तल,मदन गर्ग,विजय रोहतगी, संजय गर्ग बड़े, प्रमोद के.मोदी, के के अग्रवाल, संजय चेली, गिरिराज बंसल, कैलाश खन्ना, शेखर गोयल, प्रभात रोहतगी, विष्णु अग्रवाल, मनोज नागा, मनोज गुप्ता, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, मनोज बंसल, संजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।