आगरा:अधूरे कार्यों के बाद भी, नगर निगम की पट्टिका में कार्य पूर्ण।


              ( नगर निगम की पट्टिका एवं अधूरे कार्य,)

हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा 

आगरा नगर निगम के कई कार्यों में गोलमाल,आम बात हो गई है।पब्लिक भी तरह-तरह से उंगली उठा रही है।

ऐसा ही एक मामला ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1,सी- ब्लॉक  का है।यहां नगर निगम ने अधूरे कार्यों ,के बावजूद भी,पूर्ण कार्य की एक पट्टिका लगाई है।

   पट्टिका में अंकित है .. कक्ष संख्या-54, ट्रांस यमुना कॉलोनी,फेस-1,भवन संख्या-सी-604 से लेकर, सी-411 से होते हुए,सी-504 तक, नाली एवं इंटरलॉकिंग फर्श का निर्माण कार्य। लोकार्पण-नवीन जैन,महापौर एवं पार्षद- प्रकाश केशवानी।

 अंकित पट्टिका से तो साफ जाहिर होता है कि नाली एवं इंटरलॉकिंग फर्श का निर्माण कार्य,पूर्ण हो चुका है। जबकि कार्य अधूरा है। इससे तो यही आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस कार्य को पूर्ण दिखाकर,ठेकेदार का भुगतान भी हो गया होगा। 

सोचने की बात है कि नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं,परन्तु फिर भी इस तरह की अनियमिताएँ हो रही हैं।