आगरा मंडल व्यापार संगठन ने पुलिस कमिश्नर को किया सम्मानित।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 आगरा मंडल व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह से मिलकर, उन्हें आगरा आगमन पर,हार्दिक बधाई दी और उनको शॉल उढ़ा - मोमेंटो व बुके देकर स्वागत किया।

संगठन के व्यापारी नेताओं ने आशा व्यक्त की, कि उनके कार्यकाल में आगरा का विकास होगा एवं अपराधों पर नियंत्रण लगेगा तथा शहर में कानून व्यवस्था कायम होगी।

प्रतिनिधि मंडल को पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की जो भी समस्या होगी, उसका तुरंत समाधान  किया जाएगा और जब भी कोई आपके संगठन से हमारे पास आएगा, उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के   पवन बंसल, त्रिलोक चंद शर्मा, चरणजीत थापर, राजेश गोयल, के पी सिंह, प्रकाश अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बबल नारंग, रचित सराफ, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।