क्रांतितीर्थ के विशाल आयोजन में मशहूर रंगमंच अभिनेता उमाशंकर मिश्र एवं अनिल जैन हुए सम्मानित।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं संस्कार भारती के तत्वावधान में देशभर में आयोजित गुमनाम क्रांतिकारियों को समर्पित कार्यक्रम "क्रांतितीर्थ" के अंतर्गत गत दिनों अलीगढ़ में भी क्रांतितीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  इस अवसर पर शहर के मशहूर रंगमंच अभिनेता उमाशंकर मिश्र एवं अनिल जैन को रंगमंच की सतत साधना के लिए "क्रांतितीर्थ" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों नाट्यकर्मियों को लोकसभा के उप सभापति भारत सरकार राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने ट्रॉफी प्रदान कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण प्रचारक संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक बांकेलाल गौड़ एवं जयवीर सिंह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि के लिए फ़िल्म निर्माता रंजीत सामा,अजय दुबे, डॉ0 राहुलराज,संजय चतुर्वेदी, नीता तिवारी, चंचल उपाध्याय,अर्पित चित्रांश,उमेश अमल,विश्वनिधि मिश्र, गोल्डी, दीपक जैन, नवीन कुलश्रेष्ठ सुजाता शर्मा आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।