भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बघेल को डॉक्टरों ने इनकी कुछ ही क्षण की सांसें हैं कहा।परन्तु कुछ समय में ही जीवित होने की दिखी आस।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: ईश्वर का महान चमत्कार, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री महेश बघेल,को डॉक्टरों ने कहा कि ये चंद घड़ी के मेहमान हैं। इन्हें घर ले जाएं। परन्तु घर पर उनके शरीर मे हल चल दिखाई दीं।

उनके लघु भ्रात वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह बघेल ने बताया कि...

मेरे बड़े भाई महेश बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जो पुष्पाजंलि हॉस्पिटल में सघन चिकित्सा में भर्ती थे। पुष्पांजलि हॉस्पिटल,वालों ने उन्हें मृत घोषित तो नहीं किया,परन्तु घर ले जाने की सलाह दी थी, कि इनकी कुछ ही क्षण की सांसे हैं। घर पर जाकर सेवा करिए। 

आज दोपहर 2:30 बजे,हम घर लाए।घरवाले रोने पीटने लगे, तब तक उन्होंने हाथ हिलाया तो हमने तुरंत उन्हें रामवेद हॉस्पिटल न्यू आगरा में भर्ती करा दिया है। फिलहाल उनका बीपी भी 114 बाई 70 है और आंखें खोलीं हैं। हॉस्पिटल के चिकित्सक,डॉ.सचिन गोयल ने कहा कि हम उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवा दे रहे है। दो दिन में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।