जिला जेल को भेंट किए 20 सीलिंग फैन, कैदियों को गर्मी से राहत

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। भीषण गर्मी के बीच जिला जेल के कैदियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा जिला जेल को 20 सीलिंग फैन भेंट किए गए। इस सहयोग में राजीव गुप्ता एवं विनीत अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने ट्रस्ट से पंखों की आवश्यकता जताई थी,जिसके बाद ट्रस्ट ने तुरंत सहयोग करते हुए फैन उपलब्ध कराए। इस अवसर पर जेलर नागेश सिंह ने ट्रस्ट की सकारात्मक सोच एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शम्भू नाथ चतुर्वेदी, पूर्व महासचिव गौतम सेठ, महामंत्री अनिल गोयल एडवोकेट, डॉ. मोहित गुप्ता, अनिल जैन, रविन्द्र अग्रवाल, हरीश वासवानी तथा मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : असलम सलीमी