केंद्रीय कारागार में रेडियो जॉकी वर्कशॉप का तीसरा दिन



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: रेडियो जॉकी वर्कशॉप के तीसरे दिन,जनहित सामाजिक सेवा संस्थान एवं बृजवानी 89.6 द्वारा आयोजित वर्कशॉप के तहत, सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध बंदियों को ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रदेव गोस्वामी जी (गौ रक्षक पूर्व प्रचारक/ सहसंयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं अतुल सिरोही जी(गौ रक्षक) उपस्थित रहे।

 संस्था द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं बंदी भाइयों के प्रतिभाशाली हुनर को देखकर वे प्रभावित हुए। कार्यक्रम में संस्था संस्थापिका /महासचिव सोनी त्रिपाठी, रेडियो जॉकी बृजवानी 89.6 की राखी त्यागी, इंद्रदेव गोस्वामी,अतुल सिरोही, शिवम सारस्वत,हिरदेश शर्मा,अवनी त्रिपाठी,केंद्रीय कारागार प्रशासन एवं बंदी भाई उपस्थित रहे l