गंगा दशहरा : मथुरा-वृंदावन में सफाई व्यवस्था पर रहा विशेष ध्यान



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

मथुरा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में दशहरा पर नगर निगम ने सफाई की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। नेचर ग्रीन कंपनी के अधिकारी रविवार को निरीक्षण कर सफाई कराते हुए नजर आए। नेचर ग्रीन के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष चौधरी ने बताया  कि मथुरा को साफ और सुंदर रखना हमारी प्राथमिकता है। यहां आए श्रद्धालु भी यहां से स्वच्छता का संदेश लेकर जाएं। दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की सुविधाओं हेतु सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह चार बजे से ही टीमें काम करने लग गई। इस अभियान में पांच अतिरिक्त टीमें लगाई गई, इन पर बीट कर्मचारी लगाए गए। टीमें यमुना किनारे से कचरे को साफ करती रही। विश्राम घाट, द्वारकाधीश मंदिर व अन्य मंदिरों ,मार्गों पर कलई व चूने का छिड़काव किया गया। 

वृंदावन के केशी घाट व जुगल घाट पर टीमें लगाई गई, साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर विश्राम घाट के अलावा अन्य घाटों का निरीक्षण कर,साफ सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो दो ट्रैक्टर ट्राली मथुरा वृंदावन में मौजूद रहीं। मथुरा वृंदावन में अलग-अलग टीमें बनाई गई।

रिपोर्ट- उत्तम शर्मा।