सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व,नगर कीर्तन के सम्बंध में सिक्ख समाज से अपर जिलाधिकारी ने की बैठक



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे में 5 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार ने कलेक्ट्री सभागार मे सिक्ख समाज के प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं के सन्दर्भ में  बैठक की।उन्होंने शीघ्र नगर कीर्तन मार्ग निरीक्षण का भरोसा दिलाया।

बैठक में उनके साथ सुरेंद्र यादव अपर नगर आयुक्त नगर निगम,पंकज भूषण पर्यावरण अभियंता,गोविंद सारस्वत एवं कुश मल्होत्रा टोरेंट पावर,शुभम कुमार बबाक,धर्मेंद्र कुमार लांबा, एसएचओ कोतवाली आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सम्मति से इस बार का नगर कीर्तन कार्यक्रम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत जीरो वेस्ट किया जाएगा, जिसके लिए पूरे आगरा में इसके प्रचार के लिए संदेश दिया जाएगा। नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त,सहायक नगर आयुक्त द्वारा इसको सफल बनाने के लिए स्वच्छता सलाहकार सरदार बलजीत सिंह की ड्यूटी लगाई है। उनके साथ स्वच्छता रथ और अपने वाहन के साथ 1000 सफाई कर्मचारी एवं अधिकारियों की सहभागिता होगी। नगर कीर्तन में एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड की गाड़ी,चलित शौचालय,प्रकाश व्यवस्था,पंचवर्क आदि पर जोर दिया।

इस अवसर पर सिक्ख समाज से गुरुद्वारा माईथान से प्रधान कँवलदीप सिंह,हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह,गुरुद्वारा गुरु के ताल से ग्रंथी अजायब सिंह टीटू,चेयरमैन परमात्मा सिंह ,समन्वयक बंटी ग्रोवर,गुरुद्वारा बालूगंज से प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल,सचिव राजेंद्र सिंह मिट्ठू,वात्सल्य उपाध्याय,पाली सेठी,वीर महेंद्र पाल सिंह,गुरमीत सिंह सेठी,महंत हरपाल सिंह,राना रंजीत सिंह, गुरुद्वारा मिट्ठा खूं से हरजोत सिंह, गुरु के ताल से जसबीर सिंह जस्सी,शहीद नगर गुरुद्वारे से हरपाल सिंह,संत सिंह,सदर गुरुद्वारा से बबलू अर्शी,रविंदर सिंह ओबरॉय,अवतार सिंह,कमलजीत कौर वीरेंद्र सिंह, लोहा मंडी गुरुद्वारे से जसबीर सिंह अरोरा ,हरमिंदर पाल सिंह पाली,प्रवीन अरोरा,हरपाल सिंह गुरु पंथ के दास,अशोक चोपड़ा,पवनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।