पुष्पराज पटेल,अंकित कुमार झारिया, आकाश चौबे, शुभम कुशवाह, प्रगति पटेल, वंदना पटेल, मदन साहू, अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत उइके,ऐश्वर्या मिश्रा, निकिता चौबे हुए चयनित
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
सागर (मध्यप्रदेश)। डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के एप्लाइड जियोलॉजी (व्यवहारिक भूविज्ञान) विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग के 13 विद्यार्थियों का चयन खनि निरीक्षक (Mining Inspector) पद पर हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में पुष्पराज पटेल, अंकित कुमार झारिया, आकाश चौबे, शुभम कुशवाह, प्रगति पटेल, वंदना पटेल, मदन साहू, अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत उइके, ऐश्वर्या मिश्रा, निकिता चौबे तथा अक्षय राज झुंडले शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस सफलता से विश्वविद्यालय और विभाग में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाई.एस. ठाकुर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,समर्पण और विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एप्लाइड जियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. ए. के. सिंह ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विभाग के विद्यार्थी इसी तरह सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सभी शिक्षकों,संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।



