गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में केबि.मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण एवं कांग्रेस पार्टी ने शहर में निकाला परंपरागत जुलूस



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : 26 जनवरी,76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आगरा पुलिस परेड ग्राउंड में केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। आयोजन में पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 इस राष्ट्रीय महापर्व पर कांग्रेस पार्टी द्वारा परंपरागत जुलूस फुलट्‌टी चौराहे से भारत माता की झांकी पर माल्यार्पण कर निकला गया,जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शमिल हुए। जुलूस का समापन दरेसी स्थित पुरानी चुंगी के मैदान में हुआ। जुलूस का मार्ग पर,जगह-जगह जोरदारी के साथ स्वागत हुआ। सर्वप्रथम तिलक बाजार तिराहे पर पार्षद श्रीमती आरती शर्मा व कांग्रेस नेता नवीन चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में फूल-मालाओं व मिष्ठान से जोरदार स्वागत हुआ। दूसरा स्वागत सेव के बाज़ार में पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन के कार्यलय पर हुआ जहाँ जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। जुलूस में सैकड़ों युवा,लडकिया व महिलाओ की संख्या देखने को मिली जो भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन,नीवन चन्द्र शर्मा, अपूर्व शर्मा,अज़हर वारसी, पूर्व शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन,भारत भूषण गप्पी,मनोज बौहरा,लक्ष्मी नारायण सिंह,आशाराम प्रजापती,अमित सिंह (कार्यवाहक) मधुरिमा शर्मा, रीतू शर्मा, ओम शर्मा आदि के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट -असलम सलीमी