"हिन्दू कल्याण महासभा"द्वारा नवरात्रि पर माँस-मदिरा के विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : हिन्दू कल्याण महासभा ने नवरात्रि पर माँस-मदिरा के विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।

 हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि नवरात्रि के पावन पर्व के समय,हमारे शहर आगरा मे धार्मिक भावनाएं अत्यंत प्रबल होती हैं,नवरात्रि के दौरान बुजुर्ग महिलाएं,बहनें,बच्चे आदि देवी माँ की सेवा भक्ति करते है।

नौ दिन तक चलने वाले पर्व मे जगह जगह देवी माँ की प्रतिमाओ को पंडालो मे स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। यही नहीं जिले के देवी मंदिरों मे बड़ी संख्या मे माताएं,बहनें,बुजुर्ग,बच्चे पूजा अर्चना करने जाते हैं। ऐसे शहर खासकर मंदिरो के आसपास और रास्तो मे संचालित मांस और शराब के ठेकों से अराजकतत्वों द्वारा आने जाने वाली महिलाएं,बहिनों के साथ छेड़ाखानी की जाती है। मंदिरो के आसपास मॉस इत्यादि गंदगी फैलाई जाती है। हमारा आग्रह है कि इस समस्याओं पर प्रशासन कड़ी कार्यवाही करे,जिससे हम लोगों की भवनाएं आहत न हों और  सभी श्रद्धा भाव से पूजा पाठ कर सकें।

 उन्होंने आगे कहा कि यदि इस समस्याओं पर प्रशासन कड़ी कार्यवाही नहीं करता, तो हिन्दू कल्याण महासभा के कार्यकर्त्ता सडक पर आकर अराजकता को दूर करने को मजबूर होंगे। जिससे हमारी माताएं बहिनें व बच्चे सुरक्षित रहकर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश सचिव दिनेश चन्द वर्मा के नेतृव में ज्ञापन देने वालों में जितेन्द्र शिवहरे प्रदेश उपाध्यक्ष,अमित मास्टर. संतोष परमार ,अमन कुमार, हरी सिंह,मोनू कुशवाह, राहुल चित्तौड़िया,मोहन उपाध्याय,रंजीत,विष्णु शर्मा,करन शर्मा आदि प्रमुख थे।