माँ अंजनी के लाल की पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अंजनी धाम आयोजन समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर फुलट्टी चौक पर इस बार शहरवासी पहली बार बनाए गए अंजनी धाम के दर्शन किये। संयोजक राम टंडन ने बताया कि अंजनी धाम पर सुबह हवन,कीर्तन,आरती और शाम को छह बजे अंजनी धाम पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बाल हनुमान को पालकी में झुलाया। अंजनी धाम स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया और पुरे फुलट्टी चौक को रंगीन विधुत झालरों से सजाया गया।
अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने बताया कि अंजनी धाम पर सिटी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर बगीची से निकाली गयी अंजनी के लाल की पालकी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल गणेश जी,श्रीराम दरबार,मां काली, कैला देवी, महाकाल, खाटूश्यामजी, नंदी बाबा की झांकी के भक्तो ने दर्शन किये।
समापन पर 1100 दीपों से महाआरती हुई। अंजनी धाम पर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज रहा।
इस अवसर पर शिरोमणि सिंह, भारत भूषण, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, नवीन शर्मा, विनय गौतम, त्रिलोकी चंद शर्मा, महावीर वर्मा, विजय कपूर, यादराम शर्मा, विपुल शर्मा, गोपाल मल्लप, ओम शर्मा, सुभाष शर्मा ,लक्ष्मी नारायण सिंह ,आसाराम प्रजापति रमेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
श्री राधा कृष्ण मंदिर गुरुधाम पर हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन, सुन्दरकाण्ड एवं फूल बंगला का आयोजन किया गया जिसमें आगरा के ‘डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस’ “ अभिषेक कुमार अग्रवाल” ने दीप प्रज्वलन एवं सुंदर कांड का पाठ किया l गुरु पंडित मनोज दूबे, राधे श्याम राठौर, दीपक राठौर,अमित उपाध्याय ,सचिन ,विनय दीक्षित, रामेन्द्र शर्मा , विनय खंडेलवाल ,महेश शर्मा , राजू अग्रवाल , विष्णु अग्रवाल, विजय उपाध्याय , किरण , माधुरी , रेणु ,अन्नू, दिव्यांशी , प्रेक्षा , देवांश , पवन , साक्षी , अनुभव, आयुष, कान्हा , शिवम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी