हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव औलेण्डा निवासी पं.घनश्याम शर्मा के पौत्र एवं प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री राधावल्लभ जी,जीवनी मंडी आगरा के महंत शास्त्री राकेश दुबे (ज्योतिषाचार्य) के पुत्र मयंकेश कुमार दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मैजिक एण्ड आर्ट यूनिवर्सिटी,फरीदाबाद (हरियाणा) की ओर से 13 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। बाल्यकाल से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.दुबे वर्तमान मे राजस्थान के उदयपुर जिले के भीण्डर ब्लॉक में अध्यापक पद पर वर्ष 2017 से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
इससे पूर्व इनको महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर राजस्थान द्वारा एम.ए. (इतिहास) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2024 में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है एवं 2025 में ही इनको उत्तर प्रदेश ऑइकॉन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. मयंकेश दुबे की इस उपलब्धि के लिए जिले सहित पूरे क्षेत्र के शिक्षकों, परिवारीजनों, मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं। उनकी इस सफलता पर उनके मित्र अंशू शर्मा, विष्णु कुशवाहा,मनोज शर्मा. एवं भाई चन्द्रकेश दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है।उनका कहना है कि इस उपलब्धि ने अपने गांव के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनकी यह सफलता पूरे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

