श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव व फूलों की होली कार्यक्रम 1 मार्च को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग महकेंगे होली के रंग, संयुक्त परिवार में रहने वाले होंगे सम्मानित
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। पर्यावरण संरक्षण संग संयुक्त परिवार में मिलजुल कर रहने का संदेश देगा श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव। जहां होली के रंग और फूलों की महक के साथ एकल परिवार के बजाय संयुक्त परिवारों में रहने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं होली के पावन पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने व संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी एमके पुरम में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल ने दी। कहा कि होली केवल रंगों का नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास,एकता और आपसी सौहार्द का त्योहार है।
महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बताया कि ग्रीन वैली मैरिज होम,पश्चिमपुरी में एक मार्च को श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव व फूलों की होली कार्यक्रम उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसमें समिति के सदस्यों व परिवारीजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, फैंसी ड्रेस शो (राधा-कृष्ण के स्वरूप में) का आयोजन होगा। वहीं वृन्दावन की मंडली संग मयूर नृत्य व फूलों की होली खेली जाएगी। मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, समाज सेवी सुनील विकल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल सहित शहर के गणमान्य लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सम्मान समारोह में संयुक्त परिवार का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, आदर्श परिवार का सम्मान, अधिकारी सम्मान, समाज सेवा सम्मान, उद्यमी सम्मान, मातृशक्ति सम्मान, सांस्कृतिक व खेल सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षण प्रमोद सिंघल, पवन अग्रवाल, हरिओम मित्तल, सुरेश बिन्दल, ब्रजमोहन बंसल, विजय गोयल, प्रवीन अग्रवाल, सुनील ग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश गर्ग, महिला प्रभारी पूजा ग्रवाल, रितु मित्तल, प्रियंका गर्ग, नैना मंगल, गुंजन सिंघल, कमलेश बंसल, राकेश मित्तल, रवि मित्तल, ध्रुव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विजय सिंघल, पवन मित्तल, राम मित्तल, रवि अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गोयल, अनुज ग्रवाल, तनुज, अतुल अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


