हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। खंदारी स्थित समर्पण बधिर विद्यालय में बुधवार को लायंस क्लब प्रयास द्वारा एक सराहनीय सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले श्रवण बाधित बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फर्श पर टाइल्स लगवाने हेतु सहयोग राशि प्रदान की।
इस पहल का उद्देश्य विशेष बच्चों को ऐसा अनुकूल माहौल देना है, जहां वे सुरक्षित, स्वच्छ और आत्मसम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही संस्था की प्राथमिकता है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव लाते हैं और ऐसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।
पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे आगे भी सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में तनुजा मांगलिक, कपिल मगन, विनीत खेरा, एरा खेरा, रचना अग्रवाल, निधि लाल, अंशुमन बावरी, रानू अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने लायंस क्लब प्रयास के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल बताया।


~2.jpg)