दीनदयाल कामधेनु गौशाला अनुसंधान केंद्र में श्रीराम कथा का षष्ठम दिवस,गौ-सेवा को बताया सर्वोपरि तीर्थ
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : गऊग्राम(फरह)15 अप्रैल। दीनदयाल कामधेनु गौशाला अनुसंधान केंद्र, परखम के पावन प्रांगण में आयोजित भव्य श्रीराम कथा के छठे दिन भक्ति, वैराग्य और वात्सल्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पांडाल राममय हो गया।
कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास, अयोध्यावासियों के शोक और अत्यंत मार्मिक ‘भरत-राम मिलाप’ प्रसंग का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने भगवान श्रीराम को ‘वैराग्य कुल भूषण’ बताते हुए कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण मानव के अंतःकरण को शुद्ध कर देता है और समस्त विकारों का नाश करता है। उन्होंने गौ-माता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि निःस्वार्थ गौ-सेवा सभी तीर्थों से बढ़कर है और यह सर्वोपरि पुण्यदायी कार्य है।
संतों का पावन सान्निध्य :
इस अवसर पर कई प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री माधव दास मौनी बाबा महाराज, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के उपाध्यक्ष गोस्वामी मधुसूदन जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, संत सत्यमित्रानंद जी महाराज तथा स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता :
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान श्रीमती साधना कौशिक एवं श्री सुरेश कौशिक द्वारा व्यासपीठ के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आयोजन में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सहित राजनीति, समाजसेवा और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
इनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय गौ गतिविधि संयोजक अजीत महापात्र जी,कथा संयोजक इंजी. उमेश शर्मा और अभिषेक गौड़,उत्तराखण्ड एवं प.उ.प्र. के क्षेत्र प्रचारक श्री महेन्द्र जी,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ.के.लक्ष्मण,उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश अवाना व श्रीमती सविता अवाना तथा इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त ओमेक्स ग्रुप के सुनील सोलंकी, सेवा भारती (आगरा) के संजय सिंघल, प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार जी, श्री कृष्ण जन्मभूमि के वादी महेंद्र जी, गिर्राज गौशाला परखम के मंत्री प्रो.(डॉ.) कैलाश चन्द्र सारस्वत, दीनदयाल कामधेनु गौशाला के मंत्री हरीशंकर शर्मा और क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
समारोह में गाजियाबाद से यशपाल धामा, संजय जैन; ग्रेटर नोएडा से अशोक नागर, तरुण नागर; अलीगढ़ से विवेक अग्रवाल, राकेश गुप्ता; मेरठ से सचिन बंसल तथा फरीदाबाद, बुलंदशहर व कासगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अनेक गणमान्य जनों ने भी रामकथा का श्रवण लाभ प्राप्त किया।
मंच का गरिमामय एवं ओजस्वी संचालन हरिद्वार वेद विद्यालय आश्रम के आचार्य एवं वेदपाठी श्री पवन दत्त मिश्र द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस भव्य कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी एवं विभिन्न डिजिटल मंचों पर किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के असंख्य श्रद्धालु इस ज्ञान-गंगा से जुड़ रहे हैं।




