हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी स्व.श्री वासुदेव गुप्ता, स्व.श्री रोशन लाल गुप्त 'करुणेश' एवं स्व.श्री राम प्रकाश भारतीय से प्रेरणा लेते हुए क्रांतिकारी स्थल बेलनगंज तिकोनिया पार्क से व्यापारियों के हित में व्यापारी पेंशन लागू करो-लागू करो पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम.. हो रही है।
इस सम्बंध में आगरा मंडल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर कहा है कि काफी समय से व्यापारियों के द्वारा व्यापारिक मंचों पर इस विषय पर चर्चा होती रही है और इस विषय को व्यापारियों के द्वारा सरकारों तक पहुंचाने की भरसक कोशिश भी की गई है परंतु अब तक किसी भी सरकार ने इस विषय पर,जो कि अत्यंत आवश्यक है,पर कोई भी कदम नहीं उठाया है और कोई भी चर्चा दोनों सदनों में नहीं की गई है।
यह अत्यंत खेद की बात है कि हम सब व्यापारी राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए टैक्स कलेक्शन का काम करते हैं और उसको नियमित रूप से सरकार के खजाने में जमा करते हैं।
हम सभी व्यापारियों को यह बड़ी बेदना होती है कि हम जब उम्र के 60 वें पड़ाव पर आते हैं तो हम अपने व्यापार को अच्छी प्रकार से नहीं कर पाते जिसको हमने 25-30 साल पहले शुरू किया था तब हमको यह आवश्यकता महसूस होती है कि हमको अपनी रोजी-रोटी व दवाई आदि का खर्चा कहां से चले ओर कैसे चले।
अतः इस योजना को व्यापक रूप देते हुए और सरकार को अवगत कराया जाए। इस आंदोलन की शुरुआत व्यापक रूप में की जाय। इस अभियान को एक वृहत आंदोलन के रूप में आगरा मंडल व्यापार संगठन अपने संस्थापक देहदानी स्व.श्री गोविंद अग्रवाल जी की भावनाओं एवं कर्मठता से प्रेरणा लेते हुए शुरुआत कर रहा है।
अतः सभी व्यापारियों से निवेदन है कि इस अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुए भारी संख्या में पोस्टकार्ड अभियान का हिस्सा बने। आगरा मंडल व्यापार संगठन एक अभियान व्यापारी पेंशन लागू करो-लागू करो.. करने हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष पोस्टकार्ड अभियान चलाने जा रहा है जो शहर के काफी व्यापारिक स्थलों पर चलाया जाएगा और इसको डोर टू डोर भी चलाया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 6 अप्रैल दिन सोमवार को पहला शिविर बेलनगंज तिकोनिया पार्क पर सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अतः सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन है कि इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पोस्टकार्ड अभियान को सफल बनाएं। इसके अलावा प्रत्येक व्यापारी इस मुद्दे को सरकार की जनसुनवाई पोर्टल पर भी डालें,जिसकी सीसी कॉपी आगरा मंडल व्यापार संगठन को भी करें।
बैठक में संगठन के सर्व श्री पवन बंसल, त्रिलोक चंद शर्मा, गिरीश गोयल, नीतू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, डीके जैन, राहुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

