हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। 5 अप्रेल,आगरा में भारत उत्थान न्यास परिवार की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा महानगर की अध्यक्ष डॉ.शालिनी वर्मा ने की, जिन्होंने गोष्ठी में पधारे सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय अध्यक्ष आचार्य सुजीत कुंतन ने पंचकोश के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने,स्वस्थ,खुशहाल एवं समृद्ध जीवन जीने के उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने न्यास के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आगरा की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं न्यास की पूर्व अध्यक्ष डॉ.मंजू गुप्ता ने आनंदमय कोश की विशेषताओं और उसके विकास पर अत्यंत ज्ञानवर्धक विचार रखे,जिससे उपस्थित श्रोताओं को नई प्रेरणा मिली।
गोष्ठी में साहित्यिक रंग भी देखने को मिला,जहाँ साहित्यकार अनीता गौतम और डॉ.मनोरमा बघेल ने अपनी सुंदर कविताओं से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शशी सिंह, मीना गुप्ता, संगीता जैन, गरिमा शर्मा, भारती वर्मा, श्री अमित, ज्योति, अनूप, अभीश्री, यश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञानवर्धक विचारों के साथ हुआ।



