भारतीय जीवन बीमा का ताना बाना बिगड़ा तो बिगड़ जाएगी देश की अर्थ व्यवस्था

नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्श्योरेन्स फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (उत्तर-मध्य क्षेत्र) की क्षेत्रीय आम सभा में उप्र व उत्तराखंड के 200 से अधिक शाखाओं के 700 अधिकारियों ने लिया भाग

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 11 अप्रेल,आईआरडीए के नकारात्मक प्रभाव भारतीय जीवन बीमा पर पड़ रहा है। बीमा सुगम प्लेटफार्म से 14 लाख एजेन्ट की आय प्रभावित हो रही है। पॉलिसी होल्डर को सम्भव है 2-3 प्रतिशत बीमा सस्ता मिल जाए परन्तु सलाह देने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं होगा। मिस सेलिंग और सर्विस खराब हो जाएगी। ऐसे विषयों पर चर्चा हुई। मीटिंग के बाद अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के पास जाएंगे। 

वित्त मंत्री के समक्ष भी अपनी समस्याओं को रखेंगे। यह बात नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्शोसेन्स फील्ड वर्कर्स की कोटल ग्रांड मरक्युर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा में राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने कही। 

कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम मजबूत तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। 28 करोड से अधिक पालिसी होल्डर बारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हैं। बहुत बड़ा वित्तीय संस्थान हैं जो हमेसा भारत सरकार से साथ खड़ा रहता है। भारतीय जीवन बीमा निगम को मजबूत किया जाए,इसका ताना बाना बिगाड़ा न जाए। प्राइवेट कम्पनियां जवाबदेही के दायरें में नहीं। भारत सरकार ने एलाईसी एक्स में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं। 

पी.एस.नेगी ने उत्तर मध्य क्षेत्र के नव व्यवसाय (New Business) की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर सभी प्रमुख मानकों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि निगम के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है।

इसके उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में सेक्रेटरी जनरल विवेक सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार को जीएसटी में राहत/हटाने के निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस निर्णय का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप निगम ने वित्तीय वर्ष के समापन पर उत्कृष्ट वृद्धि दर्ज की है।

इस दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन आगरा डिवीजन द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी एवं डिविजनल सेक्रेटरी मुकुल उपमन्यु के नेतृत्व में संपूर्ण टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आम सभा के माध्यम से लिए जाने वाले निर्णय संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा भारतीय जीवन बीमा निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एम विनय बबू,राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, क्षेत्रीय संजय साही, मण्डलीय ध्यक्ष अनिल द्विवेदी, मण्डल सिचव मुकुल उपमन्यु, कोषाध्यक्ष रावील त्रिपाठी, स्थानीय सचिव करन बुटोला, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम पीएस राणा, क्षेत्रीय सचिव पश्चिम मिलिन्द, क्षेत्रीय ध्यक्ष मध्य अभय सिंह, क्षेत्रीय सचिव मध्य अजय आदि उपस्थित थे।