डेमो के माध्यम से दिया 'सीपीआर' प्रकिया प्रशिक्षण


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : हेल्प आगरा संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा हाॅस्पीटल में सीपी आर (CPR) प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,ताकि हम में से हर व्यक्ति इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसी न किसी की जीवन रक्षा करने में सक्षम बन सके और उसमें समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा सके।

 क्रिटिकल केयर व ऐनेथीसियासिस डाक्टर दीप्ती माला अग्रवाल व डाक्टर सारिका श्रीवास्तव ने समझाया कि कार्डियक अरेस्ट व हार्ट अटैक दोनों में फर्क होता है। कार्डियक अरेस्ट में मरीज की धड़कन बन्द हो जाती है,जबकि हार्ट  अटैक में दिल की धड़कन रूकना व सांस बन्द हो जाने (हार्ट अटैक) की दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में उसे बेसिक लाइफ सपोर्ट की जरूरत  होती है। सीपीआर जीवन रक्षक तकनीक से  उसकी आपातकालीन मदद कर उसके जीवन को सुरक्षा प्रदान कराई जा सकती है, लेकिन इसके लिए सीपीआर प्रकिया की तकनीक जानकारी होना जरूरी है।

 उन्होने बताया कि आज के समय में यह जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है क्योंकि यह किसी की जान को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। 

इस मौके पर हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ,उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल,मंत्री नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल,मनीष  गर्ग,अजय गुप्ता,अनुज राठी,बीएल अग्रवाल,ओ पी गोयल,डाक्टर मोहित गुप्ता,आशीष गुप्ता,जलज गोयल सहित हॉस्पिटल में सेवारत पैरामेडिकल स्टाफ ने पांच पांच लोगों के समूह में प्रशिक्षण लिया।