पुस्तक में हैं शहर के प्रतिष्ठित बुजुर्गों की जीवन गाथा
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप द्वारा बुजुर्गों के सम्मान का प्रेरणादायक अभियान तो चलाया ही,साथ ही उन बुजुर्गों के अनुभव,उनकी गौरवगाथा और सम्मान के पलों को सहेजने वाले एक पुस्तक का प्रकाशन भी किया। जो भावी पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। रविवार को रेनबो हास्पिटल के प्रभा मल्होत्रा वातानुकूलित हाल में इस पुस्तक का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल थे। उन्होंने कहा कि विमोचित पुस्तक “हमारे बुजुर्ग,हमारी धरोहर” का मूल उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की रीढ़ होते हैं। अनुभवों की खान होते हैं। इसलिए वे महान होते हैं। जीवन के संध्या काल में पहुंचने पर उन्हें उपेक्षित नहीं,बल्कि सम्मानित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि “चलें, शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर,उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत लीडर्स आगरा ने एक प्रेरणादायी पहल की।
इसी अभियान के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक आयु के 29 वरिष्ठजनों सहित कुल 34 कार्यक्रमों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में घरों में मां,पिता और बुजुर्गों की बच्चों द्वारा बढ़ती उपेक्षा समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए संस्था ने संयुक्त परिवार की भावना को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से “चलें शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जब संस्था के सदस्य विभिन्न स्थानों पर बुजुर्गों के घर पहुंचे, तो कई परिवारों ने अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों का सम्मान बढ़ाते हुए अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया। कुछ स्थानों पर तो आयोजकों के स्वागत-सत्कार के लिए विशेष रूप से कैटरिंग तक की व्यवस्था की गई,जो यह दर्शाता है कि समाज में आज भी संस्कार और सम्मान की भावना जीवित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.पार्थ सारथी शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं,उनके अनुभव और संस्कार हमें सही दिशा देते हैं। उनका सम्मान और देखभाल हमारा कर्तव्य ही नहीं,हमारी संस्कृति की पहचान भी है।
विशिष्ट अतिथियों में महंत गोपी गुरु,लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग,डॉ.ज्ञान प्रकाश,केशव शर्मा, कुलदीप ठाकुर, डॉ.गिरधर शर्मा, रंजना पंवार,रोहित गोयल,प्रवेंद्र यादव की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समाज की विभूतियों को श्रद्धांजलि :
इस दौरान उन वरिष्ठजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,जिनका अभियान में सम्मान किया था और पुस्तक में भी उनका उल्लेख है,लेकिन विमोचन से पहले ही उनका देवलोकवास हो गया। इनमें वरिष्ठजनों मे पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन,डॉ.आरएम मल्होत्रा,बांके लाल माहेश्वरी थे।
पुस्तक में मुख्यमंत्री,राज्यपाल सहित अनेक विभूतियों के संदेश इस बहुरंगी पुस्तक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की शुभकामनाएं संदेश हैं। इसके अलावा आगरा के भामाशाह कहे जाने वाले सुरेश चंद्र गर्ग,प्र.समाज सेवी/उद्यमी पूरन डावर,पद्मश्री डॉ.आर एस पारीक, डॉ.उषा यादव, डॉ. डीके हाजरा,डॉ.वीडी अग्रवाल के जीवन की अनुभव गाथाएं भी प्रकाशित हैं।
इनका हुआ सम्मान :
समारोह में अतिथियों और विशिष्टजनों के अलावा पुस्तक के लेखक/संपादक आदर्श नंदन गुप्ता,विशेष संपादक सुभाष रावत,राष्ट्रभाषा प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी अभय सिंह,ग्राफिक डिजायनर राजेश माहौर को भी सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित :
पुस्तक विमोचन के अवसर पर स्वीटी सिंह चौहान,सुनील बग्गा,हरिकांत शर्मा, राहुल जैन, अंजली गुप्ता, शिखा जैन, डॉ.अशोक कुशवाहा, रॉबिन जैन, संजय कुमार, सृष्टि दुबे, ऋतुराज दुबे, प्रभु दयाल, प्रभु दयाल सिंह, टीएन चौहान, विनीता सिंह,मनोज गोयल,पंकज सिंह, सुशील जैन, दीपू वर्मा, सोना वर्मा, विमान वर्मा, करण सिंह, दीपक सिंह, पूजा भौमिक, ज्योति बुद्धिराजा, राजदीप ग्रोवर, मोतीलाल जैन, राकेश आहुजा आदि उपस्थित रहे।


