विनायक इंटरनेशनल स्कूल हाथरस में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा/ हाथरस : विनायक इंटरनेशनल स्कूल,हाथरस में आयोजित 14वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन वर्ल्ड बुडो फेडरेशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन वर्ल्ड बुडो फेडरेशन के अध्यक्ष एम.एस. समुराई के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में आगरा सहित हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, गाजियाबाद और मथुरा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। निर्णायक मंडल में आगरा से रेफरी के रूप में नितिन सोलंकी एवं जज के रूप में देवजीत घोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। गोल्ड मेडल विजेताओं में क्रिशा सिंगल, आयरा त्यागी, अविराज, रिया त्यागी, पल्लवित, लक्षिता यादव, खुशनुमा, शिवा बघेल, अभिराज, आर्यन, देवांश और माधव शामिल रहे।
सिल्वर मेडल विजेताओं में अध्या अग्रवाल, कृषिका, भूमिक, अध्विक अग्रवाल, शिफा बख्श, अंकुश बघेल, मनीषा और शौर्य ने स्थान बनाया। वहीं ब्रॉन्ज मेडल रेनित बजाज, रौनव जैन, आरवी जैन, प्रत्यक्ष शर्मा और रोहान खान ने प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के दौरान प्रभात गुप्ता, भूपेंद्र चौधरी, श्याम लाल यादव, गोविंद सेन, अभय नागर, समीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

