आगरा क्लब में “मे क्वीन बॉल 2026” के ऑडिशन संपन्न



प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास,व्यक्तित्व और प्रतिभा का दम

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। आगरा क्लब के डांसिंग हॉल में आगामी “मे क्वीन बॉल 2026” के लिए ऑडिशन का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिभावान युवतियों ने भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ऑडिशन के जजमेंट पैनल में कॉर्पोरेट स्किल्स ट्रेनर सुश्री सुप्रिया एवं प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक सूरज तिवारी मौजूद रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आगरा क्लब के मानद सचिव पं. राहुल के. पालीवाल ने बताया कि फाइनल राउंड के लिए चयनित प्रतिभागियों को पांच दिनों की निःशुल्क ग्रूमिंग क्लासेस प्रदान की जाएंगी, जिससे वे ग्रैंड फिनाले के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

क्लब के एंटरटेनमेंट डायरेक्टर कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रूमिंग सेशन के दौरान प्रतिभागियों को रैम्प वॉक, ब्रेन शार्पनिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की विशेष ट्रेनिंग विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

इस अवसर पर आगरा क्लब के डायरेक्टर्स ग्रुप कैप्टन किन्शुक कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अमरेंदर सिंह, विनय बंसल, अनुराग शर्मा एवं सौरभ अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का भव्य ग्रैंड फिनाले 23 मई को आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली के प्रोफेशनल मॉडल्स, डांसर्स और एंकर्स अपनी प्रस्तुतियां देंगे।