अग्रवाल महासभा ने उठायी सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन स्टेशन रखने की मांग



अग्रवाल महासभा आगरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नितेश अग्रवाल ने सम्भाला अध्यक्ष पदभार, डिजिटल माध्यम से चलाया जाएगा सदस्यता अभियान 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर होना चाहिए। यह मांग आज अग्रवाल महासभा आगरा (रजि.) की 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह में अध्यक्ष का पदभार सम्भालते हुए नितेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन उठायी। साथ ही महासभा को हाईटेक बनाने व डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में  मुख्य चुनाव अधिकारी व पूर्व विधायक महेश कुमार गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितेश अग्रवाल को शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

सहचुनाव अधिकारियों इंजी. फूलचन्द बंसल (पूर्व पार्षद), एड. महेन्द्र बंसल, जीवनलाल मित्तल व अशोक अग्रवाल (अंबा) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में अग्रवाल समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का विभिन्न समाजिक संस्थाओं व समाजके प्रतिष्ठित लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में नितेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज को हाईटेक बनाएंगे। स्मार्ट वर्किंग पर फोकस करते हुए कम समय में बेहतर और गुणवक्ता वाले काम पर जोर दिया जाएगा। जिसमें सदस्या के लिए डिजिटल अभियान प्रमुख होगा। उन्होंने कहा कि आगरा नव निर्मित किसी भी मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर होना चाहिए, इसके लिए हम सरकार से आग्रह करेंगे। आगरा जिला संगठन से निर्धन अग्रवाल बंधुओं की मदद की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के सभी संगठन महाराजा अग्रसेन जयंती एकसाथ मिलकर मनाएं। जिससे भव्य आयोजन हो सके। नई टीम समाज के उत्थान, शिक्षा, चिकित्सा व सामाजिक एकता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। कार्यक्रम संयोजक बीरेंद्र गोयल, कृष्ण मुरारी गोयल,  नन्द नन्दन गर्ग, सिंपल अग्रवाल थीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से  

नवनिर्वाचित पदाधिकारी :

अध्यक्ष: नितेश अग्रवाल, महामंत्री: श्री सत्येन्द्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष: श्री विष्णु बिहारी गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. श्रीमती मंजू बंसल, श्री सुभाष चंद गर्ग, उपाध्यक्ष: श्री देवेन्द्र बंसल, श्री कृष्ण मुरारी गोयल, श्री वीरेन्द्र कुमार जैन, श्री वीरेन्द्र गोयल, उप-महामंत्री: श्री बृजेश अग्रवाल, संगठन मंत्री: श्री शैलेन्द्र बंसल, श्री सुनील अग्रवाल, श्री रवि अग्रवाल, विधान निर्माता: श्री अनिल अग्रवाल, प्रचार मंत्री: श्री संजीव कुमार अग्रवाल, कानूनी सलाहकार: श्री गजेन्द्र अग्रवाल।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य :

श्रीमती बबीता अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, के. एम. सिंघल, हरिओम गोयल, गनेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, तनुज गर्ग, विनीत गर्ग, नन्द नन्दन गर्ग, संजय अग्रवाल, अरुण बंसल (एड०), सिम्पल अग्रवाल सहित 29 सदस्य निर्वाचित हुए।