हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित नोफरी गांव निवासी 31 वर्षीय बॉक्सर कुलदीप तरकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। कुलदीप ने 9 मई 2026 को मलेशिया में आयोजित ट्विन इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में मेजबान देश के मुक्केबाज को नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस उपलब्धि से आगरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कुलदीप तरकर ने पेशेवर मुक्केबाजी में पहचान बनाने के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व दिल्ली के साकेत स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया था। मलेशिया में जीत हासिल करने के बाद कुलदीप ने कहा कि यह उनका दूसरा मलेशिया दौरा था और इस जीत से उन्हें बॉक्सिंग में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
बेटे की सफलता पर उनके पिता रामवीर तरकर सहित पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, मुनेंद्र जादौन, प्रदीप भाटी, युवराज परिहार, राकेश चौहान, राजीव चौहान, होशियार सिंह जादौन, अनिल सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंह “पीली कोठी वाले” तथा बॉक्सिंग कोच गौरव सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट : असलम सलीमी


