ब्रज का आनन्द आगरा में पुरुषोत्तम मास में हर रोज फूल बंगले में बिराजेंगे ठाकुर जी




यमुना किनारा स्थित श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर में पुरुषोत्तम मास में मनाए जाएंगे वर्ष भर के त्योहार, हर रोज फूल बंगला व शाम 6 से रात 10 बजे तक होंगे दर्शन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। यमुना किनारा स्थित श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के प्राचीन पुष्टीमार्गीय मंदिर में 17 मई से 16 जून तक प्रतिदिन उत्सव होंगे। आगरा के एक मात्र वैष्णव सम्प्रदाय के मंदिर में पुरुषोत्तम मास में हर जोर मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के रंग बिखरेंगे। यह जानकारी आज श्रद्धालुओं ने युना आरती स्थल, यमुना किनारा पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। मंदिर के महन्त नन्द श्रोत्रिय व ब्रज खंडेलवाल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्ष बाद आने वाले पुरुषोत्तम मास में उप्र के मथुरा और आगरा के बल्लभपद पन्थ के मंदिर द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित किए जाते हैं। जिसमें वर्ष भर के समस्त त्योहार व मनोरथ भक्ति भाव के साथ आयोजित किए जाते हैं। आगरा में अकेला वैष्णव सम्प्रदाय के मंदिर है, जहां लगभग 350 वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। शाम 6 रात 10 बजे तक प्रतिदिन दर्शन होंगे। 17 मई को पटोत्सव के साथ उत्सवों का शुभारम्भ होगा।   

यमुना आरती के महन्त जुगल किशोर श्रोत्रिय व डॉ. हरेन्द्र गुप्ता ने जानकारी दी कि श्रीनाथ की सेवा में रक्षा बंधन, होली, दीपावली, भाई दूज, हरियाली तीज जैसे सभी त्योहार के उत्सव पुरुषोत्तम मास में मनाए जाएंगे। प्रतिदिन ठाकुर जी भव्य बंगले में विराजमान होंगे। दिल्ली, अजमेर, कलकत्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों से मंगाए गए विशेष पुष्पों से भगवान का मंदिर सजाया जाएगा। जिससे भीषण गर्मी के मौसम में ठंडक बनी रहे और भगवान के आकर्षक स्वरूप के दर्शन भक्तजन कर सकें। सभी भक्तों को उत्सव में आमंत्रित करते हुए कहा सभी शहरवासी अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवन रखने के लिए पुरुषोत्तम मास में शामिल हो। कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं न यमुना मैय्या का दूग्ध व पुष्पों से पूजन किया व आरती की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगन प्रसाद तेरीया, रोहित गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अपला शर्मा, सूर्या श्रोत्रिय, चतुर्भुज तिवारी, राहुल राज, दीपक राजपूत, निधि पाठक, पद्मिनी ताजमहल, मीरा खंडेलवाल, बल्लभ अभिनव श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।