हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रियों के विभागों में आंशिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी नई जिम्मेदारियों के अनुसार कई मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए हैं,जबकि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग वापस ले लिया गया है। अब उनके पास केवल खादी ग्रामोद्योग, रेशम एवं हथकरघा विभाग ही रहेंगे।
नई सूची के अनुसार भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है।
अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। सोमेन्द्र तोमर को राजनैतिक पेंशन,सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास,कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में हंस राज विश्वकर्मा को भी सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग से जोड़ा गया है।
सरकार के इस फेरबदल में अधिकांश मंत्री अपने विभाग बचाने में सफल रहे, जबकि सबसे बड़ा बदलाव कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के विभागों में देखने को मिला।
रिपोर्ट : मनमोहन जी

