क्रीड़ा भारती आगरा ने आयोजित किया,भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा,17 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद आगरा में आयुष विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम महताब बाग में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योग दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मुख्यालयों, तहसीलों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित योग सत्रों में करीब 450 लोगों ने भाग लिया।
इसके अलावा आयुष विभाग द्वारा कलैया लाल पार्क, कमला नगर, पालीवाल पार्क सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में लगभग 220 लोगों ने सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। योग दिवस के आयोजनों में बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
रामबाग पार्क (मेहताब बाग) में हुआ योगाभ्यास,स्वस्थ जीवन का दिया संदेश :
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती आगरा द्वारा आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को रामबाग चौराहा स्थित रामबाग पार्क (मेहता बाग) में प्रातःकालीन योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत योग प्रमुख परमजीत सरना ने किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरोगता का विकास होता है।
इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, सहप्रांत मंत्री मोहित वर्मा, विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश सिंह राजपूत, प्रांत कार्यालय प्रमुख लव, मातृशक्ति प्रमुख ममता सिंह कुशवाहा, ललिता, योग प्रमुख आकांक्षा शर्मा, अशोक सिंह सोढ़ी, एत्मादपुर तहसील सह संयोजक रवि कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक बिल्लू चौहान तथा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह चौहान सहित क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और योग साधकों ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में योगाभ्यास और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी





