लायंस क्लब आगरा प्रयास ने गौशाला को भेंट की एंबुलेंस,समाजसेवियों का किया सम्मान



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। लायंस क्लब आगरा प्रयास द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को दीनदयाल धाम, मथुरा स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को एक एंबुलेंस भेंट की गई। सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता को एंबुलेंस की चाबी सौंपते हुए कहा कि गौसेवा और मानव सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपराएं हैं तथा ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

लायंस क्लब आगरा प्रयास के अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ क्लब ने दो छात्राओं की वार्षिक शैक्षणिक फीस जमा कराकर शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी सुनील विकल, हेल्प आगरा के मुकेश जैन तथा नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, सचिव विनीत खेरा, पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष रितेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी एवं कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तनुजा मांगलिक ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव तोमर, डॉ. संदीप अग्रवाल, संदीप पाटनी, रीना गर्ग, इरा खेरा, संजीव सरीन, रेशमा मगन, डॉ. परिणीता बंसल, कपिल मगन, आनंद प्रकाश, रेखा बत्रा, हरीश बत्रा, संजीव चंद्र, अंशुमन बावरी, गीतिका अग्रवाल एवं आलोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।