लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी 2 में मनीष अग्रवाल बने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के मुख्य सलाहकार



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी 2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम नारायण वर्मा ने प्रमुख समाजसेवी एवं लायंस क्लब आगरा आकाश के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व अध्यक्ष लायन मनीष अग्रवाल को अपना मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) नियुक्त किया है,साथ ही उन्हें मार्केटिंग एवं मीडिया चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है।

लायन मनीष अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा और व्यापारिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्ष 2013 एवं 2021 में व्यापार एवं उद्योग की अग्रणी संस्था नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2017 से लगातार श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे आगरा सीड एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन तथा आगरा होलसेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं।

उनकी नियुक्ति पर नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल सहित संजय गुप्ता, के.डी. गुप्ता, लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, सुनील शर्मा, सुशील बंसल एवं अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।