हजरत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला (रह.) के 387 वें सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन से की मांग



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। हजरत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला (रह.) दरगाह के 387वें सालाना उर्स के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस अवसर पर दरगाह प्रबंधन ने प्रशासन एवं नगर निगम से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

प्रबंधन ने मांग की है कि दरगाह स्थित शौचालयों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाए, कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी डंपर उपलब्ध कराया जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, सुरक्षा व्यवस्था तथा चारों ओर की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की समय रहते मरम्मत कराने का भी आग्रह किया गया है।

दरगाह प्रबंधन के अनुसार उर्स में सभी धर्मों के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहते हैं। इसलिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है, ताकि सभी धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

सज्जादानशीन सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने उर्स पर विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की।

दि 22-07-2026 साँय 5:15 बजे दिन बुध :

(क) ऐहरारी झण्डा - साँय 5:15 बजे सज्जादानशीन सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई अपने परिवार वालो. नायब सज्जादगान व कुछ परिवार के सदस्य केवल,

दि. 23-07-2026 दिन जुमेरात :

जिक-ए- औलिया व नात ख्वानी रात बाद नमाज़े इशां ।

दि. 24-07-2026 साँय 5:15 बजे दिन जुमा :

मेन दरगाह (मजार ह. सैय्यदना अबुलउला) के स्नान तथा संदल लगाने का कार्यक्रम सज्जादानशीन, नायव सज्जादगान, परिवार के सदस्यों तथा कुछ चुनिंदा सूफी-संतो के साथ किया जायेगा। अंदर जगह कम होने तथा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस अवधि में पुलिस फोर्स को शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न कराने की व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी। प्रवेश पूर्व शटर गेट से किया जाता है।

रात्रि 8:30 बजे से कव्वाली कार्यक्रम : सज्जादानशीन उपरोक्त द्वारा पूर्व की ओर टीन शेड में सम्पन्न किया जायेगा जो रात्रि 12:00 बजे तक समाप्त हो जायेगा।

दि. 25-07-2026 दिन सनिचर कुल शरीफ :

प्रातः 10:00 बजे से सैय्यदना अबुलउला सहाब के जीवन तथा कार्यों पर प्रकाश डाला जायेगा तथा 10:45 प्रातः बजे से कुरान का पाठ किया जायेगा। इसके बाद देश में अमन चैन, शाँति तथा स‌द्भाव के लिए दुआएँ की जायेगी बाद में गुलाब जल का छिडकाव किया जायेगा। यह कार्यकम मेन मस्जिद मे किया जाता है। बाहर के बड़े भाग में आम जनता के बैठने की व्यवस्था की जाती है। तथा अन्दरूनी भाग में तीन चैनल लगे है, इनको खोलने बंद करने की व्यवस्था स्थान के उपलब्ध होने के आधार पर VIPs तथा कुरान शरीफ पाठ करने वालो के बैठने की व्यवस्था की जाती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सज्जादानशीन,नायब सज्जादों, दरगाह अबुलउला साहब परिवार तथा देश के सूफी संतों को सम्मिलित किया जाता है।

इस अवधि 10 बजे से 12 बजे प्रातः पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता होगी जिससे कार्यक्रम समाप्ति पर बाहर निकलते समय धक्का या भगदड की स्थिति न बन जाये। कार्यक्रम में अनेक महिलाये एवं बच्चे काफी संख्या में होते है।

दि. 26-07-2026 दिन इतवार :

महफिल-ए-रंग प्रातः 10:00 बजे

तकसीम चादर दोपहर 12:00 बजे से

दि. 02-08-2026 दिन इतवार बवक्त बाद नमाज अस्र :

फातिहा साबिक (भूतपूर्व) सज्जादगान, दरगाह हजरत सैय्यदना शाह अमीर अबुलउला (रह.)।

रिपोर्ट : असलम सलीमी