सेराजेम थेरेपी सेंटर में आधुनिक तकनीक से स्वास्थ्य प्रबंधन पर दिया जा रहा जोर
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) को शरीर का आधार मानते हुए स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से कार्य कर रहे सेराजेम थेरेपी सेंटर के संचालक राज कुमार सिंह ने बताया कि उनका संस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता और थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने बताया कि सेंटर में "हेल्थ मैनेजमेंट थ्रू स्पाइन मैनेजमेंट" की अवधारणा पर आधारित विशेष थेरेपी मशीनों के माध्यम से लोगों को सेवाएं दी जाती हैं। उनका कहना है कि रीढ़ की हड्डी के बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान देने से शरीर के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता मिलती है। सेंटर में दी जाने वाली थेरेपी का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन में सहयोग करना है।
राज कुमार सिंह ने दावा किया कि नियमित रूप से थेरेपी लेने वाले अनेक लोगों ने अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) में सुधार और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में राहत का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अब तक हजारों लोग सेंटर की सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। इसी उद्देश्य से सेंटर लगातार निःशुल्क थैरेपी,स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है,ताकि अधिक से अधिक लोग बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित होकर,स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
प्र.प्रशिक्षक लवकुश ने कहा कि निःशुल्क सेवाओं के लिए न्यू आगरा स्थित हमारे थेरेपी सेंटर पर आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए कृपया मो.9528241914 - 9897747352 पर सम्पर्क करें।


