हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 9 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘Agra Moves Better–2026’ के अंतर्गत रविवार को रामलला वृद्धाश्रम, कैलाश मंदिर, आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए Bone Mineral Density (BMD) Screening एवं Fall Prevention Awareness Programme आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 वरिष्ठ नागरिकों की BMD जांच की गई।
इस दौरान विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस तथा मामूली गिरने से होने वाले हिप, रीढ़ और कलाई के फ्रैक्चर के खतरे के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि उम्र बढ़ने के साथ केवल हड्डियों की मजबूती ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों की शक्ति, शरीर का संतुलन और सुरक्षित चलने की क्षमता बनाए रखना भी जरूरी है।
वरिष्ठ नागरिकों को नियमित हल्के व्यायाम, पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम एवं विटामिन-D लेने, उचित फुटवियर पहनने तथा घर में फिसलन, ढीले कालीन, कम रोशनी और अन्य फॉल हेजार्ड्स को दूर करने के उपाय बताए गए।
विशेषज्ञों ने कहा कि कमजोर हड्डियों वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए साधारण गिरना भी गंभीर फ्रैक्चर का कारण बन सकता है। इसलिए फ्रैक्चर से बचाव के लिए गिरने की रोकथाम उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना ऑस्टियोपोरोसिस का उपचार।
यह कार्यक्रम AOS के ‘Agra Moves Better–2026’ अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Agra Moves Better–2026
Move Better • Live Better • Agra Moves Better


