जश्न ए ईद मीलाद उन्नबी 2026 का आयोजन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : मेवा कटरा स्थित अस्ताना ए मेकाश खानकाह कादिरिया चिश्तिया नियाजिया में 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मिलाद उन नबी का आयोजन बड़ी शान शौकत के साथ किया गया । कार्यक्रम खानकाह के सज्जादानशीन हजरत सैयद मोहम्मद अजमल अली शाह की सर परस्ती में किया गया ।

मीलाद और नातिया नशिस्त हुई जिसमें शाहिद नदीम,माहिर अकबराबादी,हातिफ औरंगाबादी ने अपनी नात पढ़ी सलाम और दुरूद पढ़ा गया । हजरत सैयद मोहम्मद अजमल अली शाह ने कहा कि आज सरवरे कायनात हुज़ूर मोहम्मद साहब की पैदाइश का दिन है जो हमारे लिए ईद से भी बढ़कर है आज ही के दिन अल्लाह तबारक ताला ने अपने प्यारे महबूब को इस दुनिया में भेज कर इस दुनिया को इंसानियत मोहब्बत करना सिखाया हजरत मोहम्मद साहब अगर इस दुनिया में नहीं आते तो अल्लाह तबारक ताला यह दुनिया ही नहीं बनता। खानकाह के  जानशीं हजरत सैयद फैज अली शाह कादरी चिश्ती नियाजी और सैयद अंबर अली शाह कादरी चिश्ती नियाजी ने आए हुए सभी मेहमानों का संवाद किया।

सैयद फैज अली शाह ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी कि आज पैदाइश पर हम सभी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मना रहे हैं आज सारी दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है साथ ही हमें अल्लाह के प्यारे महबूब के बताएं रास्ते पर हम सभी को चलना चाहिए। अल्लाह के प्यारे महबूब हजरत मोहम्मद साहब  ने बताया अल्लाह एक है यह बात दुनिया वालों तक पहुंचने में कितनी तकलीफ है। अल्लाह के महबूब ने उठाई आज का दिन पुरी इंसानियत के लिये बड़ा दिन है आज का दिन आप सबको मुबारक हो। मिलाद शरीफ के बाद फातिहा हुई लंगर भी तक्सीम किया गया। दानिश नियाजी ,ताबिश नियाज़ी ,शारिक़ नियाज़ी ने मीलाद पढ़ा और जिक्र रसूल किया । 

 मीलाद कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  सय्यद शब्बर अली शाह ,सय्यद महमूद उज्ज़मा, सय्यद अली ,सय्यद यूसुफ, सय्यद सऊद उज़्ज़मा ,सय्यद दाऊद  ,सय्यद मसूद अहमद, हाजी इम्तियाज़ ,बरकत अली, ज़ाहिद  हूसेन, सनी  शादाब ,ताज भाई, इलियास ,अख्तर ,जमाल अहमद ,अनस  ,हमज़ा,,लईक़ एजाज़, आमिर, अशरफ़ आदि लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट : असलम सलीमी