प्रिल्यूड में किशोरियों की BMD जांच, ‘Grow Strong’ व Road Safety सत्र; FH Medical College में 100 से अधिक मरीजों की BMD स्क्रीनिंग और स्वास्थ्यकर्मियों को एर्गोनॉमिक्स प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 11 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘Agra Moves Better–2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो प्रमुख स्वास्थ्य-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16 से 18 वर्ष की छात्राओं की Bone Mineral Density (BMD) स्क्रीनिंग के साथ विद्यार्थियों के लिए ‘Grow Strong’ और Road Safety पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुए। वहीं FH Medical College में 100 से अधिक मरीजों की BMD जांच की गई और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित कार्यशैली एवं Workplace Ergonomics का प्रशिक्षण दिया गया।
किशोरियों को बताया,मजबूत हड्डियों की नींव किशोरावस्था में :
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सुबह करीब 9 बजे BMD Screening Camp शुरू हुआ। विद्यालय के क्लिनिक में AOS की टीम ने छोटे-छोटे बैच में 16–18 वर्ष की छात्राओं की जांच की। इस दौरान AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, पूर्व सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता एवं डॉ. देवांशु मोहानिया मौजूद रहे।
कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘Grow Strong’ Interactive Session में डॉ. देवांशु मोहानिया ने किशोरावस्था में मजबूत हड्डियों के निर्माण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधि, संतुलित पौष्टिक आहार, सही पोस्चर और स्वस्थ जीवनशैली को भविष्य की बेहतर bone health के लिए महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य, पोषण और व्यायाम से जुड़े सवाल भी पूछे।
सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों से किया संवाद :
Road Safety Interactive Session में AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस की निर्धारित आयु, कम उम्र में वाहन चलाने के खतरे, हेलमेट एवं सीट-बेल्ट के प्रयोग, तेज गति और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले जोखिमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं, बल्कि अपने और सड़क पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के प्रति जिम्मेदारी है। पूर्व सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा पावी ने किया।
स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना लक्ष्य :
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
FH Medical College में 100 से अधिक मरीजों की BMD जांच :
अभियान के तहत FH Medical College में भी विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं BMD Screening Programme आयोजित किया गया। यहां 100 से अधिक मरीजों की Bone Mineral Density जांच की गई। मरीजों को हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम और समय रहते हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।
AOS ने बताया कि हड्डियों की कमजोरी कई वर्षों तक बिना स्पष्ट लक्षण के रह सकती है और कई बार मामूली गिरावट के बाद होने वाला फ्रैक्चर इसका पहला संकेत बनता है। ऐसे में समय पर जांच और बचाव के उपाय महत्वपूर्ण हैं।
स्वास्थ्यकर्मियों को सही पोस्चर और एर्गोनॉमिक्स का प्रशिक्षण :
FH Medical College में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए Workplace Ergonomics Training भी आयोजित की गई। AOS सदस्य डॉ. इमरान साजिद ने स्वास्थ्यकर्मियों को सही पोस्चर, body mechanics और कार्य के दौरान सुरक्षित मुद्रा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने लंबे समय तक खड़े रहने, झुककर काम करने, मरीजों को उठाने या स्थानांतरित करने तथा लंबे समय तक एक ही मुद्रा में काम करने से होने वाली musculoskeletal समस्याओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए। नियमित movement breaks और शरीर की सही मुद्रा पर भी जोर दिया गया।
अगस्त भर चलेगा जनस्वास्थ्य अभियान :
AOS के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘Agra Moves Better–2026’ केवल स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला नहीं, बल्कि पूरे अगस्त चलने वाला जनस्वास्थ्य अभियान है। इसके माध्यम से स्कूलों, अस्पतालों, स्वास्थ्यकर्मियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पुलिसकर्मियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक हड्डियों, जोड़ों एवं मांसपेशियों के स्वास्थ्य, चोट से बचाव, सही पोस्चर, शारीरिक सक्रियता और सुरक्षित जीवनशैली का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी; डॉ. संजय चतुर्वेदी, सचिव; तथा डॉ. डी. वी. शर्मा, चेयरमैन, Public Awareness Programme के मार्गदर्शन में अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
अभियान का संदेश :
GROW STRONG • MOVE BETTER • STAY SAFE
मजबूत बनें • सक्रिय रहें • सुरक्षित रहें


