हेल्प आगरा को मरीज सेवार्थ दान में मिली 18वीं बायपेप मशीन

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। हेल्प आगरा संस्था को मरीजों की सेवा के लिए एक और बायपेप मशीन दान में मिली है। यह मशीन ओसवाल बुक्स फाउंडेशन की ओर से भेंट की गई। हेल्प आगरा भवन पर फाउंडेशन के ऋषि डागा और राजेश उपाध्याय ने संस्था के पदाधिकारियों को मशीन सौंपी।

नई मशीन मिलने के बाद हेल्प आगरा के पास बायपेप मशीनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इससे जरूरतमंद मरीजों को घर पर बायपेप मशीन उपलब्ध कराने की संस्था की सेवा और अधिक सुचारु हो सकेगी।

संस्था की ओर से बायपेप मशीन मरीजों को रिफंडेबल सुरक्षा राशि पर घर के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और महामंत्री गौतम सेठ ने मशीन दान करने के लिए ओसवाल बुक्स फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य मनीष गर्ग और मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि
मौजूद रहे।