2026-2029 के लिए चुनी गई नई टीम ने संभाला कार्यभार, सेवा कार्यों को बेहतर बनाने पर जोर
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की संवैधानिक तीन वर्षीय अवधि 2026-2029 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण के साथ अपना कार्यभार संभाल लिया। गुरुवार को खालसा गली,रावतपाड़ा स्थित कमेटी के मुख्य कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, महामंत्री राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल तथा मंत्री पद पर प्रशान्त गुप्ता ने शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों ने कमेटी के विधान का पालन करने, संस्था के हित में कार्य करने तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।
शपथ लेने वाले कार्यकारिणी सदस्यों में संजीव कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, राजेन्द्र कुमार जैन, संजय गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, कपिल गर्ग, शिव कुमार गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अनुज राठी, अमिताभ गुप्ता, प्रमोद कुमार, नीतेश कुमार, विपिन जिंदल, राममोहन अग्रवाल, चन्द्रमोहन बंसल, मुकेश अग्रवाल, आदित्य गोयल, अमित गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, शैलेष जैन, संजय बंसल, प्रतीक जैन एवं संजय मित्तल शामिल रहे।
समारोह में चुनाव अधिकारी के सहयोगी अशोक गुप्ता एवं अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डा. सुरेश गोयल, ओम टंडन, सुनील विकल, निवर्तमान महासचिव राजीव अग्रवाल सहित निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि एम.जी. रोड स्थित बजाजा सेवा सदन में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही अंतिम संस्कार से संबंधित सेवाओं को और अधिक सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। सूत्र : नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी'



