आगरा के प्रो.उमापति दीक्षित,सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में उद्भव संस्था, नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान,आगरा के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित को ‘सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में गौड़ समूह के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं लेखक डॉ. बी.एल. गौड़, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रमा शर्मा, नेशनल एक्सप्रेस के संस्थापक विपिन गुप्ता, समाजसेवी अशोक पांडेय तथा उद्भव संस्था के महासचिव डॉ. विवेक गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में शिक्षा, साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के कार्यों की सराहना की गई। प्रो. उमापति दीक्षित को सम्मान मिलने पर साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।