नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ,सफाई मित्रों का किया स्वागत
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा केक काटकर किया गया। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सफाई मित्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में सफाई मित्रों का स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए गए। आयोजकों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में पोला भाई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू गौतम, वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन अपने सभी बूथ अध्यक्षों के साथ, अमृत मखीजा, शिव मंगल गुप्ता, भोला अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आकाश वर्मा, शोभित शर्मा, संशित बंसल, प्रवीण अग्रवाल, राकेश वर्मा, मुकेश शर्मा, पूजा जैन, राहुल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ और सुंदर क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में बच्चों, सफाई मित्रों, क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

