हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, राजामंडी आगरा की ओर से आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (ब्रजप्रदेश) के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल महाराजा अग्रसेन तथा उनकी पत्नी श्रीमती सोनी बंसल महारानी माधवी के स्वरूप में नजर आएंगी।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने गणेश कुमार बंसल एवं सोनी बंसल के निवास पर पहुंचकर उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के स्वरूप बनने का सौभाग्य मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, ब्रजप्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ब्रजप्रदेश युवा चेयरमैन दीपक अग्रवाल, ब्रजप्रदेश उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, जयंती शोभायात्रा अध्यक्ष प्रदीप जैन (चांदी वाले), महामंत्री दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, नामित अग्रवाल, मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनन्य अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनुज बंसल, हिमांशु अग्रवाल, आयुष अग्रवाल एवं लवेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा अग्रवाल पंचायती धर्मशाला, राजामंडी के अध्यक्ष दीप कुमार गर्ग एवं कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
/

